जाने सौंफ मिश्री और बादाम खाने के फायदे, Health Benefits In Hindi

Health Benefits In Hindi: सौंफ मिश्री और बादाम खाने के कई फायदे हैं, लेकिन इसे खाने का सबसे पहला फायदा आंखों को मिलता है। दरअसल, उम्र के साथ-साथ कई लोगों की आंखें कमजोर होने लगती हैं तो कुछ लोगों की उम्र से पहले ही हो जाती हैं। 

Health Benefits In Hindi

ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खान-पान का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखें। सौंफ मिश्री बादाम के फायदे (Saunf mishri badam) आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपकी आंखों से चश्मा भी हट सकता है।

सौंफ मिश्री और बादाम खाने के फायदे- Health Benefits In Hindi

Saunf mishri badam का मिश्रण आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इन तीनों को पीसकर एक डिब्बे में भरकर रख लें और रोज रात को खाना खाने के बाद और दोपहर के समय दूध के साथ इसका सेवन करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच चूर्ण मिलाकर कुछ महीनों तक नियमित रूप से इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा। 

बादाम के फायदे- Saunf mishri badam khane ke fayde 

•अगर किसी को भूख की समस्या है तो बादाम का सेवन करना चाहिए। बादाम का रोजाना सेवन करने से भूख न लगने की समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए बादाम को रात के समय पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह बादाम का छिलका निकाल कर चाशनी में मिलाकर मुरब्बा बनाकर रोजाना खाने से भूख न लगने की समस्या खत्म हो जाएगी।

•कई लोगों की बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं, ऐसे में बादाम का सेवन करना चाहिए। बादाम, सरसों और सेंधा नमक को एक साथ पीसकर चेहरे पर लगाएं, कुछ ही दिनों में चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाएंगी। इसके साथ ही दांत दर्द की समस्या में भी बादाम काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए बादाम के छिलकों को पीसकर दांतों पर मलें। ऐसा करने से दांत दर्द की समस्या में आराम मिलेगा।

•बादाम प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और अस्वास्थ्यकर चीजें खाने की संभावना को कम करते हैं। इसके अलावा बादाम जैसे मेवे खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर तेजी से फैट बर्न करता है। बादाम में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है। जो आपके दिमाग की शक्ति को बढ़ाता है। आजकल अच्छी क्वालिटी के बादाम आनलाइन खरीदे जा सकते हैं।

रोजाना मिश्री बादाम और सौंफ का मिश्रण आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे बेहतरीन और असरदायक उपाय है। इसमें आपको बादाम, मिश्री और सौंफ को बराबर मात्रा में लेकर मिक्सर में पीस लेना है। इसे एक डब्बे में भरकर रख दें और रोजाना सोने से पहले एक चम्मच एक गिलास दूध में डालकर पीएं।

सौंफ के फायदे

•सौंफ के भी कई ऐसे फायदे हैं जो शायद ही हर कोई जानता हो। गर्मियों में सौंफ शरीर को ठंडक पहुंचाती है, इसके सेवन से गैस की समस्या में आराम मिलता है। साथ ही पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को भी कम किया जा सकता है। सौंफ में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

•सौंफ उचित पाचन और चयापचय को बनाए रखने में भी सहायक होती है, जो भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाती है और भूख को कम करती है। सुबह उठकर एक गिलास सौंफ का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। सौंफ का पानी पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे पेट भरने की इच्छा नहीं होती है और वजन आसानी से कम किया जा सकता है।

•वजन घटाने के लिए सौंफ का सेवन 2 तरह से किया जा सकता है। सौंफ को रात भर पानी में भिगो दें - रात को एक लीटर पानी में 1 चम्मच सौंफ डालकर रख दें। इस पानी को सुबह उठने के बाद पिएं। अगर आप ऐसा रोजाना करते हैं तो कुछ समय बाद वजन कम होने लगता है। आप चाहे तो अच्छी क्वालिटी की सौंफ आनलाइन भी खरीदे सकते हैं।

•सौंफ खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। आप चाहें तो बादाम और मिश्री के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं. खाली पेट सौंफ खाने से खून साफ होता है और त्वचा में निखार आता है। अगर आपकी सांसों से दुर्गंध आती है, तो नियमित रूप से दिन में तीन से चार बार आधा चम्मच सौंफ चबाएं। ऐसा करने से मुंह से दुर्गंध आना बंद हो जाएगी।

मिश्री के लाभ

•जिस तरह बादाम और सौंफ के कई फायदे होते हैं, उसी तरह मिश्री के भी कई लाभ होते हैं, इसके सेवन से वजन कम किया जा सकता है. यह पाचन क्रिया में भी बहुत मददगार होता है। इसके अलावा यह एनीमिया, सर्दी-जुकाम के साथ-साथ हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी बहुत फायदेमंद होता है।

•मिश्री का नियमित सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तो बढ़ता ही है साथ ही रक्त संचार भी सही रहता है। पाचन क्रिया में सुधार होता है सौंफ के साथ मिश्री का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसमें पाचक गुण होते हैं, जिससे खाना जल्दी और आसानी से पच जाता है।

•सौंफ-मिश्री खाने से खून साफ होता है, जिससे त्वचा में चमक बढ़ती है और साथ ही पिंपल्स, एक्ने की समस्या भी दूर हो जाएगी। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो खाना खाने के कम से कम 15 मिनट बाद सौंफ-मिश्री का सेवन जरूर करें। इसके अलावा सौंफ को गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से कब्ज भी दूर हो जाएगी। आप चाहे तो मिश्री को आनलाइन घर बैठे खरीद सकते हैं।

दोस्तों आज आपने इस आर्टिकल में Saunf mishri badam khane ke fayde के बारे में जाना हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा कमेंट में अवश्य बताएं और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post