शिलाजीत रोज खाने से क्या होता है, यहां जाने रोज Shilajit Khane Ke Fayde और नुकसान

Shilajit Ke Fayde In Hindi: शिलाजीत का नाम तो लगभग सभी ने सुना ही होगा। यह एक काला औषधीय पदार्थ है जो हिमालय पर्वत के क्षेत्रों में पाया जाता है। शिलाजीत खाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लेकिन कुछ लोग इसके स्वास्थ्य लाभों से अच्छी तरह वाकिफ नहीं हैं, ऐसे लोग अक्सर पूछते रहते हैं कि शिलाजीत रोज खाने से क्या होता है। 
Shilajit Khane Ke Fayde

दोस्तों पुरुषों की मर्दानगी और यौन क्षमता को बढ़ाने के लिए रोजाना शिलाजीत का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है। हालांकि, इसके अलावा भी शिलाजीत खाने के और भी कई फायदे हैं जिनके बारे में आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी देने वाले हैं। तो आइए जानते हैं शिलाजीत खाने से सेहत के लिए क्या-क्या फायदे होते हैं।

शिलाजीत रोज खाने से क्या होता है: Shilajit Khane Ke Fayde

Shilajit को भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा में सबसे महत्वपूर्ण पदार्थों में से एक माना जाता है। इसका उपयोग हजारों वर्षों से लंबी उम्र और कई अन्य बीमारियों के लिए किया जाता रहा है। शिलाजीत सदियों पुराने पौधों से प्राप्त एक गाढ़ा और गहरे काले रंग का खनिज पदार्थ है जो विटामिन के साथ-साथ खनिजों और अन्य पोषक तत्वों का एक शक्तिशाली स्रोत माना जाता है। जो हर तरह के मानसिक और शारीरिक तनाव से बचाने में मददगार होता है। तो आइए अब नीचे विस्तार से जानते हैं शिलाजीत के फायदे और नुकसान के बारे में:-

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

अगर आपके जोड़ों में दर्द है तो शिलाजीत का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो शरीर में ऊतकों की सूजन को कम कर जोड़ों के असहनीय दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है और साथ ही इसके इस्तेमाल से उम्र बढ़ने के लक्षण और सेल डैमेज होने की प्रक्रिया को भी कम किया जा सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद

Roj Shilajit Khane Ke Fayde सेहत के लिए काफी कारगर साबित होते हैं। बीमारियों से दूर रहने के लिए जरूरी है कि आपका इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रोंग हो। शिलाजीत में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में सक्षम होते है। इसलिए आप रोजाना सुबह और शाम दूध के साथ थोड़ी मात्रा में शिलाजीत का सेवन कर सकते हैं।

दिमाग तेज करने में फायदेमंद

रोजाना शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल खाने से दिमाग तेज होता है, साथ ही शिलाजीत के सेवन से याद रखने की क्षमता में भी बढ़ोत्तरी होती है। दरअसल शिलाजीत में फुल्विक एसिड पाया जाता है। जो दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने साथ-साथ स्मरण शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके लिए आपको शिलाजीत का सेवन घी या मक्खन साथ करना चाहिए।

अनिद्रा की समस्या में आरामदायक

शिलाजीत के फायदे (Shilajit Ke Fayde) अनिद्रा की समस्या को दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। कुछ लोगों में अनिद्रा की समस्या टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी के कारण होती है। शिलाजीत खाने से ये हार्मोन्स इंक्रीज हो जाते हैं। इसलिए रोज रात को सोने से पहले दूध के साथ Shilajit का सेवन जरूर करना चाहिए।

एनीमिया की समस्या में फायदेमंद

एनीमिया की समस्या शरीर में खून की कमी के लक्षण हैं। महिलाओं में आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया आम बात है। हालांकि यह कुछ पुरुषों को भी हो सकता है। शिलाजीत का सेवन शरीर में रक्त निर्माण की प्रक्रिया में मदद करने के साथ-साथ ऊर्जा लाता है। क्योंकि इसमें ह्यूमिक एसिड और आयरन पाया जाता है।

यूरिनरी प्रॉब्लम में फायदेमंद

शिलाजीत के सेवन से यूरिनरी प्रॉब्लम से भी राहत मिल सकती है। यह गुर्दे और मूत्राशय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से पेशाब में जलन और पथरी जैसी समस्याओं से निजात मिल सकती है साथ ही इससे किडनी की कार्यक्षमता बढ़ती है।

सेक्स पावर बढ़ाने में फायदेमंद

रोजाना शिलाजीत और अश्वगंधा खाने के फायदे सेक्स पावर बढ़ाने में कारगर माने जाते हैं। जिन लोगों को सेक्‍स से संबंधित समस्‍या होती है, उन्‍हें एक गिलास दूध में 300 मिलीग्राम शिलाजीत और आधा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण मिलाकर रोजाना सुबह-शाम खाना चाहिए। यह स्त्री और पुरुष दोनों के लिए सर्वोत्तम औषधि है। इसके नियमित सेवन से पुरुष शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।

मधुमेह की समस्या में लाभकारी

मधुमेह की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए रोज शिलाजीत खाने के फायदे काफी कारगर साबित होते हैं। मधुमेह जैसी बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए शिलाजीत रामबाण साबित हो सकता है। यह मधुमेह के उपचार में मदद कर सकता है और इसके जोखिम को कम कर सकता है। अश्वगंधा और शिलाजीत का रोजाना सेवन करने से मधुमेह को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है।

उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में लाभदायक

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए शिलाजीत खाने के फायदे काफी कारगर साबित हो सकते हैं। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए शिलाजीत को एक बेहतर विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। एक शोध में उल्लेख किया गया है कि शिलाजीत के औषधीय गुणों में से एक इसका एंटीहाइपरटेन्सिव प्रभाव है। जो उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

थकान दूर करने में फायदेमंद

शिलाजीत के फायदे थकान की समस्या को दूर करने के लिए भी जाने जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि शिलाजीत में कई मिनरल्स के साथ फुल्विक और ह्यूमिक एसिड मौजूद होते हैं, जो थकान की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं और साथ ही यह मोटापे की समस्या से भी निजात दिला सकता है। दोस्तों हमें उम्मीद है कि अब आप शिलाजीत खाने के फायदे जरुर समझ गये होंगे तो आइए अब जानते हैं शिलाजीत का उपयोग कैसे करना चाहिए-

शिलाजीत का उपयोग कैसे करें

शिलाजीत का सही तरीके से उपयोग करने पर ही इसका सही फायदा मिलता है। शुरुआत में अपने शरीर के वजन के अनुसार लगभग 100 मिलीग्राम दिन में एक बार दूध या घी के साथ लें और फिर धीरे-धीरे इस खुराक बढ़ाएं। जैसे 200 मिलीग्राम दिन में 2 बार या फिर दिन में 3 बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह के बाद ले। मनचाहे प्रभाव देखने तक इसकी खुराक जरी रखें। शिलाजीत का सेवन रात को सोने से पहले या व्यायाम करने से पहले किया जा सकता है। बेहतर होगा किसी हेल्थ एक्सपर्ट से परामर्श के बाद ही इसका सेवन करें। आइए अब जानते हैं भारत में असली शिलाजीत की कीमत कितनी है?

असली शिलाजीत की कीमत कितनी है

भारतीय मार्केट में डॉ. मोरपेन नेचुरल और असली शिलाजीत 15 ग्राम रेजिन की कीमत लगभग 824 रुपये है और वही डाबर शिलाजीत गोल्ड 20 कैप्सूल की कीमत लगभग 307 रुपये है। आप चाहें तो इसे Amazon की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। आइए अब जानते हैं शिलाजीत खाने से क्या नुकसान होता है?

शिलाजीत खाने के नुकसान

दोस्तों हर चीज के अपने फायदे और नुकसान हुआ करते हैं इसी प्रकार शिलाजीत खाने के भी कुछ फायदे और नुकसान हैं। वैसे तो शिलाजीत खाने से सेक्स से संबंधित कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं. खास तौर पर पुरुषों के लिए इसे बहुत ही फायदेमंद बताया गया है.

पर क्या आप जानते हैं कि इसका अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक हो सकता है. इसके अत्यधिक सेवन से हेल्थ से संबंधित कई दिक्कतें हो सकती हैं. तो आइए नीचे जातने हैं शिलाजीत के नुकसान के बारे में-

शरीर में गर्मी. इसके अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। वहीं हाथ-पैर के साथ-साथ पेट में भारीपन महसूस होने लगता है। तापमान संतुलित नहीं रहने से मूड खराब हो सकता है और सिर दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है।

बार-बार पेशाब की समस्या. शिलाजीत का अधिक मात्रा में सेवन करने से बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है, इसलिए शिलाजीत का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए या फिर किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

त्वचा सम्बंधित रोग. गर्मी के कारण त्वचा पर फोड़े-फुंसियों के साथ-साथ शरीर पर रैशेज और जलन जैसी समस्याएं भी शिलाजीत का साइड-इफेक्ट हो सकती हैं।

तलवों में जलन. शिलाजीत के अधिक सेवन से पैरों और हथेलियों के तलवों में जलन और गर्मी महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

बेचैनी. शिलाजीत के अधिक सेवन से उल्टी और बेचैनी के साथ-साथ दिल की धड़कन भी इंक्रीज हो सकती है।

दोस्तों आज की पोस्ट में आपने शिलाजीत के फायदे हिंदी (Shilajit Benefits In Hindi) के बारे में जाना। हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें और साथ ही कमेंट में हमें अपनी राय भी दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post