Giloy Aloe Vera Juice Ke Fayde: यहां जाने गिलोय एलोवेरा जूस के फायदे और नुकसान

Giloy Aloe Vera Juice Ke Fayde: गिलोय और एलोवेरा में कई आयुर्वेदिक औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी कारगर साबित होते हैं। गिलोय और एलोवेरा का उपयोग सदियों से आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता रहा है। गिलोय और एलोवेरा के फायदे खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में कारगर साबित होते हैं।

Giloy Aloe Vera Juice Ke Fayde

गिलोय और एलोवेरा जूस में कई ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, साथ ही यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भी भरपूर होता है। जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मददगार होता है। गिलोय और एलोवेरा का जूस पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरी हो जाती है। इसके अलावा गिलोय और एलोवेरा का जूस रूखी त्वचा मुलायम करने में भी फायदेमंद होता है।

अगर गिलोय और एलोवेरा जूस का एक साथ सेवन किया जाए तो पूरे शरीर का कायाकल्प हो सकता है, इसके अलावा एलोवेरा आंखों के नीचे के काले घेरों को दूर करने में सक्षम है। आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में गिलोय और एलोवेरा को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है, तो आइए आज हम आपको गिलोय एलोवेरा जूस के फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं।

गिलोय एलोवेरा जूस के फायदे: Giloy Aloe Vera Juice Ke Fayde

गिलोय एलोवेरा जूस का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। गिलोय एलोवेरा जूस इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए रामबाण औषधि है। डेंगू बुखार वाले लोग गिलोय और एलोवेरा का सबसे ज्यादा सेवन करते हैं। डेंगू के लक्षणों से राहत दिलाने में यह जूस काफी फायदेमंद साबित होता है।

आपको बता दें कि गिलोय में एंटी-पायरेटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, वहीं एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई, फोलिक एसिड, कोलीन, बी1, बी2, बी3, बी6 और बी12 के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, क्रोमियम, सेलेनियम, सोडियम, आयरन, पोटेशियम, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ कई तरह की बीमारियों से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद साबित होते हैं। तो आइए अब नीचे जानते हैं गिलोय एलोवेरा जूस के फायदे के बारे में-

इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद

गिलोय एलोवेरा जूस का सबसे पहला फायदा इम्यूनिटी को मजबूत करने में माना जाता है। गिलोय और एलोवेरा का जूस इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मददगार हो सकता है। आपको बता दें कि गिलोय और एलोवेरा जूस में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं बल्कि कई अन्य बीमारियों से भी दूर रखने में भी उपयोगी माने जाते हैं।

तनाव दूर करने में सहायक

गिलोय एलोवेरा जूस के फायदे मानसिक तनाव को दूर करने में सक्षम होते हैं। तनाव दूर करने में गिलोय और एलोवेरा का जूस आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। आपको बता दें कि गिलोय और एलोवेरा के जूस के अंदर एंटी स्ट्रेस गुण होते हैं, जो न केवल तनाव दूर करने में उपयोगी होते हैं बल्कि व्यक्ति के मूड को बेहतर बनाने में भी काफी काम आ सकते हैं। ऐसे में मानसिक तनाव को दूर करने के लिए गिलोय एलोवेरा जूस का सेवन सुबह-शाम करना फायदेमंद हो सकता है।

पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद

पाचन में सुधार करने में गिलोय एलोवेरा जूस के फायदे देखे गए हैं। आपको बता दें कि पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने में गिलोय एलोवेरा जूस आपके बहुत काम आ सकता है। यह न सिर्फ पेट की सफाई करता है, बल्कि गिलोय एलोवेरा जूस के जरिए पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम भी किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो गिलोय एलोवेरा जूस का दिन में तीन बार अवश्य लें।

एनीमिया की समस्या में फायदेमंद

एनीमिया की समस्या में गिलोय एलोवेरा जूस के फायदे कारगर साबित हो सकते हैं। जिन लोगों के शरीर में एनीमिया की समस्या होती है। ऐसे में इससे बचाव के लिए गिलोय एलोवेरा जूस आपके लिए रामबाण औषधि हो सकता है। आपको बता दें कि गिलोय में आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं एलोवेरा को B Complex माना जाता है। जो आपको एनीमिया की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकता है।

गठिया की समस्या में फायदेमंद

अगर आप गठिया की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको गिलोय एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिए। आपको बता दें कि गिलोय में एंटी-पायरेटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने के साथ-साथ गठिया और जोड़ों के दर्द सहित इसके कई लक्षणों का इलाज करते हैं।

डेंगू बुखार में फायदेमंद

शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ गिलोय एलोवेरा का जूस डेंगू बुखार की समस्या को दूर करने में भी आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। आपको बता दें कि गिलोय में एंटी-पायरेटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो बुखार से राहत दिलाने के साथ-साथ बैक्टीरिया को शरीर से दूर रखने में भी आपकी मदद कर सकते हैं।

मधुमेह की समस्या में लाभकारी

गिलोय एलोवेरा जूस पीने के फायदे मधुमेह की समस्या को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकते हैं। दोस्तों डायबिटीज आज के समय की एक गंभीर समस्या बन चुकी है। डायबिटीज की समस्या में गिलोय एलोवेरा जूस काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप टाइप 2 डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं तो गिलोय एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं।

मोटापे की समस्या में फायदेमंद

गिलोय एलोवेरा जूस के फायदे मोटापे की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हो चुके हैं तो गिलोय और एलोवेरा का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है, एक चम्मच गिलोय एलोवेरा जूस में एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह गर्म पानी के साथ सेवन करने से वजन आसानी से कम हो सकता है।

खून साफ ​​करने में फायदेमंद

गिलोय एलोवेरा जूस से खून साफ ​​करने में भी फायदा हो सकता है। क्योंकि गिलोय और एलोवेरा एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करते हैं जो झुर्रियों से लड़ने में मदद करते हैं साथ ही कोशिकाओं को साफ और स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गिलोय एलोवेरा जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर खून को भी साफ कर सकता है।

एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद

शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए गिलोय एलोवेरा जूस के फायदे काफी कारगर साबित होते हैं। गिलोय एलोवेरा जूस भी एक तरह का एनर्जी बूस्टर ड्रिंक है। सुबह इस जूस का सेवन करने से शरीर का आलस्य और सुस्ती दूर होती है और साथ ही शरीर में नई ऊर्जा का विकास होता है। साथ ही मूड भी फ्रेश रहता है और शरीर में ताजगी का अहसास होता है।

त्वचा संबंधी समस्याओं में फायदेमंद

गिलोय एलोवेरा का जूस त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में भी फायदेमंद होता है। एलोवेरा त्वचा के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो आप जानते ही होंगे। चेहरे पर चमक लाने के साथ-साथ त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए ज्यादातर लोग एलोवेरा जेल या एलोवेरा से बने उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिलोय एलोवेरा जूस पीने से चेहरे की चमक भी बढ़ती है और त्वचा संबंधी कई समस्याएं दूर होती हैं।

भूख बढ़ाने में लाभदायक

गिलोय और एलोवेरा के फायदे भूख बढ़ाने में मददगार होते हैं। कुछ लोगों को भूख बहुत कम लगती है या खाना खाने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है, ऐसे लोगों को इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए गिलोय एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से खुलकर भूख लगने लगती है क्योंकि गिलोय एलोवेरा जूस पेट और पाचन संबंधी समस्याओं में लाभदायक होता है। 

पीलिया की समस्या में लाभकारी

गिलोय एलोवेरा जूस के फायदे पीलिया की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। गिलोय एलोवेरा जूस पीने से पीलिया की समस्या ठीक हो जाती है, अगर ऐसे में आपको पीलिया की समस्या है तो गिलोय और एलोवेरा जूस में थोड़ी मिश्री मिलाकर सेवन करने से कुछ ही दिनों में पीलिया की समस्या ठीक हो जाता है।

दोस्तों गिलोय और एलोवेरा हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद आयुर्वेदिक औषधि है, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत को कई फायदे पहुंचाने का काम करते हैं, आजकल गिलोय एलोवेरा जूस ऑनलाइन मार्केट में भी उपलब्ध है। दोस्तों हमें उम्मीद है कि अब आप गिलोय एलोवेरा जूस के फायदे समझ गये होंगे, तो आइए जानते हैं इसके नुकसान के बारे में।

गिलोय एलोवेरा जूस के नुकसान

आयुर्वेद के अनुसार गिलोय और एलोवेरा का सेवन करने से पाचन क्रिया के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है, जहां गिलोय एलोवेरा जूस के इतने सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं, वहीं इसके अधिक सेवन से कई नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं गिलोय एलोवेरा जूस के नुकसान के बारे में-

लो ब्लड शुगर की समस्या: गिलोय और एलोवेरा का जूस ब्लड शुगर को कम कर सकता है. ऐसे में डायबिटीज की दवा लेने वालों को इसका सेवन करने से पहले काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। इसका अधिक सेवन से ब्लड शुगर काफी कम हो सकता है।

पेट में जलन: गिलोय और एलोवेरा जहां पाचन शक्ति के लिए फायदेमंद होता है, वहीं इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। दरअसल, गिलोय की तासीर गर्म होती है इसलिए जिसके अधिक सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं या पेट में जलन के साथ-साथ गैस की समस्या हो सकती है।

डिहाइड्रेशन की समस्या: गिलोय एलोवेरा जूस का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। बहुत से लोग स्वस्थ रहने के लिए सुबह-सुबह गिलोय एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं, लेकिन इसका ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

गर्भवती महिलाओं को नुकसान: इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को गिलोय एलोवेरा जूस का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

दोस्तों आज की पोस्ट में आपने गिलोय एलोवेरा जूस के फायदे और नुकसान के बारे में जाना। हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post