Kacha Amla Khane Ke Fayde: कच्चा आंवला खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान

Kacha Amla Khane Ke Fayde In Hindi: दोस्तों आपको बता दें कि कच्चा आंवला खाने सेहत को कई फायदे होते हैं। आंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कच्चा आंवला खाने से आपका इम्यून सिस्टम और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

Kacha Amla Khane Ke Fayde

आपको बता दें कि खाली पेट कच्चा आंवला खाने से आपकी आंखों की रोशनी और बालों में चमक भी आती है। इसके अलावा कब्ज और डायरिया जैसी समस्याओं से भी आराम मिलता है। तो आइए जानते हैं कच्चा आंवला खाने के फायदे (Kacha Amla Khane Ke Fayde) और नुकसान के बारे में।

कच्चा आंवला खाने के फायदे: Kacha Amla Khane Ke Fayde

आपको बता दें कि रोजाना कच्चा आंवला खाने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं। इसके अलावा यह सांसों की दुर्गंध को भी दूर करता है और ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है, आंवला में क्रोमियम नामक तत्व पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में बहुत उपयोगी होता है। इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला एक बेहतरीन फल है। तो आइए नीचे जानते हैं कच्चा आंवला खाने के फायदे।

इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने में कच्चा आंवला खाने के फायदे

आपको बता दें कि कच्चा आंवला खाने से आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। आंवला में विटामिन सी मौजूद होता है। साथ ही, कच्चा आंवला एक प्राकृतिक रेचक के रूप में कार्य करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है। सुबह खाली पेट कच्चा आंवला खाना या उसका रस पीना बहुत फायदेमंद होता है। आंवला में फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत होती है।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कच्चा आंवला खाने के फायदे

आपको बता दें कि कच्चे आंवले में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है। कच्चा आंवला खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। आंवला में पोटैशियम भी होता है जो शरीर की मांसपेशियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

यहां भी पढें: Kacha Lahsun Khane Ke Fayde: कच्चा लहसुन खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में कच्चा आंवला खाने के फायदे

आंवला फाइबर से भरपूर होता है जो शरीर के पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है और पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है। रोजाना खाली पेट कच्चे आंवले का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। खाली पेट इसका सेवन करने से कब्ज और एसिडिटी से राहत मिलती है।

एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए कच्चा आंवला खाने के फायदे

आपको बता दें कि एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए आंवला का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार आंवला रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है। आंवला के सेवन से आप अपने खून की गुणवत्ता को भी सुधार सकते हैं।

पिंपल्स की समस्या में कच्चा आंवला खाने के फायदे

दोस्तों चेहरे पर पिंपल्स की समस्या एक आम समस्या है। कई बार यह समस्या चेहरे पर इतनी आ जाती है कि सुंदरता कहीं खो सी जाती है। ऐसी समस्याओं से जल्दी छुटकारा पाने के लिए अगर आप रोजाना कच्चे आंवले का सेवन करते हैं तो चेहरे पर दाग-धब्बे तो दूर होंगे ही, चेहरे पर भी निखार आने लगेगा।

त्वचा और बालों के लिए कच्चा आंवला खाने के फायदे

आपको बता दें कि आंवला के फायदे बालों के लिए घना और चमकदार बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खाली पेट कच्चा आंवला खाने से बाल चमकदार दिखने लगते हैं। साथ ही आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की वजह से आपकी त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे भी ठीक हो जाते हैं और त्वचा खूबसूरत दिखने लगती है। इसके लिए आप आंवले का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।

मधुमेह और उच्च रक्तचाप में कच्चा आंवला खाने के फायदे

आपको बता दें कि आंवला क्रोमियम का सबसे अच्छा स्रोत है। कच्चा आंवला शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है और मधुमेह को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद करता है।

कच्चे आंवले का उपयोग कैसे करें

आपको बता दें कच्चे आंवले का सेवन करना बहुत ही आसान है, आप नीचे दिए गए तरीकों को अपनाकर कच्चे आंवले का उपयोग कर सकते सकते हैं।

• आपको बता दें, कच्चे आंवले को रात भर भिगो कर रखें। रोज रात को एक आंवले को एक कप में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर खाली पेट आंवले का पानी पिएं।

• इसके अलावा आप आंवले को पानी में उबालकर खाली पेट पी सकते हैं और उबला हुआ आंवला खा सकते हैं.

• साथ ही आप खाली पेट कच्चा आंवला काला नमक के साथ खा सकते हैं.

कच्चा आंवला खाने के नुकसान

आपको बता दें कि आमतौर पर कच्चे आंवले का इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने के लिए दवाओं के रूप में किया जाता है। लेकिन अगर इसका ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो यह आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं कच्चा आंवला खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।

एसिडिटी की समस्या: दोस्तों आंवला प्राकृतिक रूप से एसिडिक होता है। इसलिए इसे खाने से पेट की समस्या हो सकती है। खासकर अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं तो आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

कब्ज की समस्या: आपको बता दें कि आंवले में काफी मात्रा में फाइबर होता है, लेकिन इसके अधिक सेवन से आपको कब्ज की समस्या भी हो सकती है। ज्यादा आंवला खाने से मल सख्त हो जाता है। अगर आप रोजाना आंवले का सेवन करते हैं तो आपको भी पानी का सेवन अधिक करना चाहिए ताकि आपको कब्ज जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।

ब्लड प्रेशर की समस्या: आपको बता दें कि हाइपरटेंशन और किडनी की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को गलती से भी आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ जाता है, जिससे किडनी अपना काम ठीक से नहीं कर पाती है। इससे शरीर में पानी भरने लगता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है।

पेशाब में जलन: आपको बता दें कि आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अधिक सेवन से आपके पेशाब में जलन हो सकती है। कई लोगों के पेशाब में दुर्गंध भी आ सकती है।

Disclaimer: दोस्तों इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं कृपया इन जानकारियों को उपयोग में लाने से पहले एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपने कच्चा आंवला खाने के फायदे ( Kacha Amla Khane Ke Fayde) और नुकसान के बारे में जाना। हमें उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होगा। कमेंट में अवश्य बताएं और इस आर्टिकल को फेसबुक ट्विटर आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी करते चलें ताकि हर जरुरतमंद तक यह जानकारी आसानी से पहुंच सके। 

Post a Comment

Previous Post Next Post