दूध और शहद साथ में पीने से क्या होता है, यहां जाने Doodh Aur Shahad Ke Fayde

Milk Aur Shahad Ke Fayde: दूध और शहद में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, इसलिए इन्हें एक साथ पीने से शरीर को बहुत लाभ मिलते हैं। लेकिन फिर भी कई लोग पूछते हैं कि दूध और शहद साथ में पीने से क्या होता है? 

Doodh Aur Shahad Ke Fayde

ऐसे में हम आपको बताना चाहेंगे कि जहां एक तरफ शहद अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुणों के लिए जाना जाता है। वहीं दूध प्रोटीन और कैल्शियम के साथ-साथ लैक्टिक एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। दूध और शहद का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य को असंख्य लाभ मिलते हैं।

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुणों के साथ-साथ एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। दूध विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अच्छा माना जाता है। 

अगर आप उन लोगों में से हैं जो यह सोचते हैं कि दूध और शहद एक साथ पीना हानिकारक है। तो आप बिल्कुल Wrong हैं। इतना ही नहीं इसके सेवन से सांस संबंधी समस्याओं से निजात पाने में मदद मिलती है। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं शहद और दूध पीने के फायदे:-

दूध और शहद साथ में पीने से क्या होता है: Doodh Aur Shahad Ke Fayde

आज हम आपके लिए दूध और शहद खाने के फायदे लेकर आए हैं। इन दोनों के अलग-अलग सेवन से होने वाले फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप यह भी जानते हैं कि अगर इन दोनों का एक साथ सेवन किया जाए तो ये शरीर के लिए आश्चर्यजनक लाभ हैं। 

दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन 'ए', 'बी' और 'डी' के साथ-साथ लैक्टिक एसिड भी पाया जाता है, जबकि शहद में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फेट, फ्रूट ग्लूकोज, सोडियम और क्लोरीन के साथ-साथ पोटैशियम जैसी कई चीजें होती हैं। तो आइए नीचे जानते हैं दूध में शहद मिलाकर पीने के फायदे और नुकसान.

दूध और शहद के फायदे पुरुषों के लिए हिंदी

पुरुषों के लिए गर्म दूध और शहद के फायदे काफी कारगर साबित होते हैं। पुरुषों के लिए रोजाना आधा लीटर गर्म दूध और एक चम्मच शहद का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। यदि पुरुष शहद को दूध में मिलाकर नियमित रूप से सेवन करें तो पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन नाम के हॉर्मोन में भी वृद्धि होती है, जो पुरुष शक्ति को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके लिए आपको हर रात सोने से 1 घंटे पहले इसका सेवन करना चाहिए।

दूध और शहद के फायदे महिलाओं के लिए हिंदी

Milk Aur Honey Ke Fayde महिलाओं की ग्लोइंग स्किन और मोटापे को कम करने में काफी कारगर साबित होते हैं। चेहरे पर चमक लाने के लिए महिलाएं कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, फिर भी चेहरे पर प्राकृतिक चमक नहीं आ पाती है, लेकिन दूध में शहद मिलाकर पीने से चेहरे पर चमक आ सकती है और साथ ही मोटापे को भी नियंत्रित किया जा सकता है। गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से वजन कम हो सकता है। क्योंकि दूध और शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर के वजन को नियंत्रण में रखने में मदद कर सकते हैं।

सांस की समस्याओं में फायदेमंद

सांस की बीमारियों में दूध और एक चम्मच शहद का सेवन फायदेमंद होता है। सांस की समस्या से पीड़ित लोगों को एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से काफी आराम मिलता है। गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से सांस की समस्या दूर होती है। क्‍योंकि यह गर्म ड्रिंक सांस की नली में आने वाले बैक्‍टीरिया को मारने में हमारी मदद करता है। जिन लोगों को गले में खराश की शिकायत है उन्हें रोज सुबह-शाम गर्म दूध में शहद मिलाकर पीना चाहिए।

तनाव कम करने में फायदेमंद

Dudh Aur Shahad Ke Fayde तनाव को नियंत्रित करने में सक्षम होते हैं। एक गिलास गर्म दूध और शहद आपके तनाव के स्तर को कम कर सकता है और यह इस संयोजन के सबसे अच्छे लाभों में से एक माना जाता है, क्योंकि शहद आपकी नसों और दिमाग को शांत करने में सहायक होता है, जबकि दूध नसों को मजबूत करने के लिए रामबाण माना जाता है।

दिमाग और हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद

दिमाग को मजबूत बनाने के साथ ही दूध और शहद खाने के फायदे हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। दूध के साथ एक चम्मच शहद का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी कम होती हैं। दूध और शहद के नियमित सेवन से मानसिक सहनशक्ति बढ़ती है। इससे शरीर को ऊर्जा तो मिलती ही है साथ ही दिमाग भी तेज होता है।

अनिद्रा की समस्या में लाभकारी

Doodh Aur Honey Ke Fayde अनिद्रा की समस्या में आराम दिलाते हैं। जिन लोगों को रात-रात भर नींद नहीं आती है और अगर आप भी अच्छी नींद का सपना देखते हैं तो रोज रात को सोने से एक घंटे पहले गर्म दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको अच्छी नींद का अहसास होगा।

पाचन शक्ति को सुधारने में फायदेमंद

शहद और दूध के फायदे (Shahad Aur Doodh Ke Fayde) पाचन शक्ति को मजबूत रखने में सहायक होते हैं। अगर आपकी पाचन शक्ति भी ठीक नहीं रहती है तो आपको गर्म दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से काफी फायदा होगा और साथ ही कब्ज की समस्या से भी राहत मिलेगी।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए Shehad Aur Dudh Ke Fayde सबसे कारगर माने जाते हैं। दूध और शहद का मिश्रण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए रामबाण है, दूध में मौजूद कैल्शियम और शहद में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

झुर्रियों को कम करने में फायदेमंद

दूध और शहद लगाने के फायदे चेहरे पर झुर्रियां कम कर त्वचा को चमकदार बनाने में कारगर होते हैं। कई ब्यूटीशियन भी सलाह देते हैं कि दूध की मलाई और शहद का फेस मास्क चेहरे पर लगाने से गंदगी साफ हो सकती है और इस फेस मास्क के रोज इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियों को भी कम किया जा सकता है। दोस्तों हमें उम्मीद है कि अब आप दूध और शहद के फायदों से अच्छी तरह परिचित हो गए होंगे। तो आइए अब जानते हैं शहद और दूध के नुकसान क्या-क्या होते हैं।

दूध और शहद के नुकसान

दूध और शहद दोनों ही पोषक तत्वों का भंडार हैं, इसलिए इन्हें एक साथ पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। लेकिन कुछ मामलों में इसका ज्यादा सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं दूध और शहद एक साथ पीने से होने वाले नुकसान के बारे में।

उल्टी दस्त की समस्या: अधिक मात्रा में गर्म दूध और शहद का सेवन करने से पाचन क्रिया खराब हो जाती है। इससे व्यक्ति को उल्टी दस्त की समस्या हो सकती है।

वजन बढ़ा सकता है: अगर शहद प्यौर न हो और उसमें चीनी की मिलावट हो तो इसे लंबे समय तक पीने से भी आपका वजन बढ़ सकता है जिससे आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। इसके लिए आप डाबर कम्पनी का शुद्ध शहद Amazon से आनलाइन खरीद सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या: रोजाना दूध में अधिक शहद मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण कम हो सकता है, इसलिए हृदय और कोलेस्ट्रॉल के रोगियों को अपने डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करना चाहिए।

संक्रमण की समस्या: कभी-कभी ज्यादा पुराना शहद होने पर उसमें सूक्ष्मजीव भी हो जाते हैं जो संक्रमण का कारण बन सकते हैं। जिससे शरीर में रोग होने का भय बना रहता है।

ब्लीडिंग प्रॉब्लम: ब्लीडिंग डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों को दूध में शहद मिलाकर पीने से बचना चाहिए। ऐसे लोग दूध की जगह दही में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए।

दोस्तों आज की पोस्ट में आपने दूध में शहद मिलाकर पीने के फायदे और नुकसान के बारे में जाना। हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें और साथ ही कमेंट में हमें अपनी राय भी दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post