Pet Ki Gas Ko Kaise Dur Karen, जाने पेट की गैस का तुरंत इलाज स्टेप बाय स्टेप

How To Gett Rid Of Stomach Gas: नमस्कार दोस्तों आज इस लेख में हम आपको पेट की गैस को कैसे दूर करें (Pet Ki Gas Ko Kaise Dur Karen) के बारे में पूरी जानकारी देंगे, आज के दौर में गलत खान-पान की वजह से न सिर्फ़ बूढ़े बल्कि यूवा और बच्चे भी पेट में गैस की समस्या से प्रभावित है।

Pet Ki Gas Ko Kaise Dur Karen

काफी लोगों के लिए खाना खाने के बाद पेट में गैस बनना आम समस्या बन गई है, अगर समय पर इसका इलाज नहीं किया गया तो लंबे समय तक समस्या खड़ी हो सकती है। घर में मौजूद कुछ चीजों से गैस का इलाज किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं गैस से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय (How To Get Rid Of Gas Home Remedy) स्टेप बाय स्टेप।

पेट में गैस बनने के कारण और लक्षण

कभी-कभी गलत खान-पान, जैसे मसालेदार भोजन, शराब का सेवन और खाने के तुरंत बाद लेटने या अधिक हवा निगलने के कारण पेट में गैस बहुत बनती है। इसके लक्षणों में पेट से बार-बार गैस निकलना, अधिक डकार आना, पेट फूलना और पेट में दर्द और बेचैनी होना शामिल हैं।

पेट की गैस से तुरंत छुटकारा पाने के घरेलू उपाय- Pet Ki Gas Ko Kaise Dur Karen

दिन भर कुर्सी पर बैठना और बहुत अधिक चाय पीना पेट में गैस बनने के लक्षणों में से एक माना जाता है। इसके अलावा गलत खान-पान और गलत दिनचर्या भी गैस बनने का कारण हो सकता है। अगर आप ऐसी गैस की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आपको गैस की समस्या से राहत मिल जाएगी। आइए जानते हैं पेट की गैस से तुरंत छुटकारा पाने के घरेलू उपाय..

पेट की गैस दूर करने के लिए दालचीनी

दालचीनी का सेवन करने से भी गैस की समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए आप दालचीनी को पानी में उबाल लें और फिर इसे ठंडा करके सेवन करें। रोज सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से गैस की समस्या से राहत मिलती है। अगर आपको स्वाद पसंद नहीं है तो आप स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद भी मिला सकते हैं। अच्छी क्वालिटी की दालचीनी ऑनलाइन स्टोर्स पर भी मिल जाती है, दालचीनी के फायदे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

पेट की गैस दूर करने के लिए अदरक

अदरक का इस्तेमाल वैसे तो कई बीमारियों में किया जाता है। लेकिन पेट की गैस को दूर करने के लिए आप ताजा अदरक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पेट की गैस से राहत पाने के लिए आप अदरक की बिना दूध वाली चाय पी सकते हैं। पेट की गैस में आराम पाने के लिए एक कप पानी में ताजा अदरक के टुकड़े डालकर अच्छी तरह उबाल लें और फिर इसे हल्का गुनगुना करके पिएं।

गैस दूर करने के लिए त्रिफला चूर्ण

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर त्रिफला पेट गैस के साथ-साथ दर्द से निपटने में काफी मददगार माना जाता है। एक कप पानी में इसका आधा चम्मच पूर्ण डालकर 5-10 मिनट तक उबालें और फिर सोने से पहले इसका सेवन करें। याद रखें कि इसमें फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होती है, इसलिए इसके अधिक सेवन से ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। आजकल वैद्यनाथ त्रिफला चूर्ण ऑनलाइन उपलब्ध है, त्रिफला चूर्ण के लाभ पेट संबंधी समस्याओं में कारगर होते हैं।

पेट की गैस दूर करने के लिए हींग

हींग खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पेट के गैस की समस्या को दूर करने में भी फायदेमंद होती है। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर सेवन करने से गैस की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। हींग का पानी दिन में लगभग 2-3 बार पीना फायदेमंद माना जाता है। आप अच्छी क्वालिटी वाली पतंजलि बंधनी हींग आनलाइन खरीद सकते हैं। हींग के फायदे सेहत के लिए बहुत कारगर साबित होते हैं। 

पेट की गैस दूर करने के लिए अजवाइन

हींग की तरह अजवाइन भी गैस से निजात दिलाने में मददगार साबित होती है। इसके लिए आधा चम्मच अजवायन को गर्म पानी के साथ चबाकर खा लें। अजवायन में मौजूद थायमोल गैस को दूर करने के साथ-साथ भोजन को भी पचाता है। अजवायन खाने के Fayde स्वास्थ्य और पेट संबंधी समस्याओं में लाभ पहुंचाते हैं।


पेट की गैस दूर करने के लिए सौंफ

सौंफ के सेवन से गैस के साथ-साथ कब्ज की समस्या भी दूर होती है। इसका मिश्री के साथ पीसकर चूर्ण बनाकर लगभग 5 ग्राम चूर्ण रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लें। इससे आपके पेट की समस्या दूर होगी। भोजन के बाद सौंफ का सेवन करने से भोजन को अच्छे से पचने में मदद मिलती है। सौंफ, जीरा और काला नमक मिलाकर चूर्ण बनाकर रख लें। इस चूर्ण को खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ ग्रहण करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। हेल्थ के लिए सौंफ के फायदे चौंकाने वाले होते हैं।

पेट की गैस दूर करने के लिए काली मिर्च

घर की रसोई में मौजूद काली मिर्च गैस की समस्या को भी दूर करने में सहायक होती है। काली मिर्च का सेवन करने से न सिर्फ गैस की समस्या में आराम मिलता है, बल्कि यह पाचन क्रिया को भी मजबूत रखता है। अगर पेट में गैस है तो आप दूध में काली मिर्च पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। आजकल अच्छी क्वालिटी का काली मिर्च पाउडर आनलाइन उपलब्ध है, काली मिर्च के फायदे पेट के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

गैस की समस्या से निजात दिलाएगा लहसुन

लहसुन सेहत के साथ-साथ पेट की गैस को दूर करने में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको पेट में गैस महसूस होती है तो जीरा, धनिया पत्ती के साथ लहसुन उबाल लें और फिर दिन में दो बार इसका सेवन करें। ऐसा करने से गैस की समस्या दूर हो सकती है। पेट की समस्याओं में लहसुन के फायदे कारगर साबित होते हैं।

जीरे का पानी पेट की गैस से तुरंत निजात दिलाएगा

जीरे का पानी पीने से गैस की समस्या का इलाज किया जा सकता है। जीरे में आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो भोजन के उचित पाचन में मदद करते हैं और साथ ही पेट में गैस बनने से रोकते हैं। एक कप पानी में एक चम्मच जीरा 10 मिनट तक उबालें और फिर ठंडा करके खाना खाने के बाद इसका सेवन करें। जीरे के फायदे पेट से संबंधित बीमारियों में कई हैं।

पेट की गैस दूर करने के लिए दही

स्वास्थ्य के साथ-साथ दही के सेवन से गैस की समस्या भी दूर होती है। बहुत से लोगों को खाने के बाद पेट में गैस बनने की समस्या हो जाती है, ऐसे में दही खाना उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही से शरीर का पीएच बैलेंस नियमित रहता है, साथ ही दही पेट की गर्मी को भी शांत करता है और गैस से बचाता है। इसके अलावा दही भोजन को ठीक से पचाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को मजबूत करता है। दही के फायदे पाचन के साथ-साथ अच्छी सेहत के लिए भी मददगार होते हैं।

पेट में गैस की समस्या को दूर करने के लिए बदलें ये आदतें

पेट में गैस बनने का मुख्य कारण अपच को माना जाता है, जिससे आपका पाचन तंत्र पूरी तरह से खराब हो जाता है। अगर आप भी गैस की समस्या से परेशान हैं तो सबसे पहले अपनी कुछ आदतों में बदलाव करें जो पेट में गैस बनने के लिए जिम्मेदार हैं। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जिनसे पेट में गैस बनती है।

सुबह का नाश्ता न करने से- खाली पेट गैस अधिक बनती है। बहुत से लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं, जिससे पेट में गैस बन जाती है। पेट को स्वस्थ रखने और गैस की समस्या से बचने के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है। सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ें।

धूम्रपान- धूम्रपान और बहुत अधिक शराब पीने से भी पेट में अधिक गैस बनती है। शराब पीते समय लोग इसके साथ कुछ भी खा लेते हैं जिससे पेट में गैस बन जाती है। इसलिए शराब पीने के बाद दूध तो बिलकुल नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे उल्टी आदि हो सकती है।

बार-बार खाना- कुछ लोगों को बार-बार खाने की आदत होती है जो गैस बनने का सबसे बड़ा कारण होता है। अगर आप गैस से बचना चाहते हैं तो ज्यादा खाने से बचें। अगर आपको जल्दी जल्दी खाने आदत है लेकिन खाना पचने में ज्यादा समय लगता है और पेट में गैस बनने लगती है।

एक जगह बैठना- बहुत ज्यादा गैस बैठे-बैठे काम करने वाले लोगों को परेशान करती है। एक जगह बैठने से खाना पचता नहीं है और अपच और गैस की समस्या बनी रहती है। अगर आप भी देर तक बैठे रहते हैं तो थोड़ी देर बाद उठने की आदत डाल लें, गैस से छुटकारा मिल जाएगा।

तला हुआ खाना- अगर आप ज्यादा तला भुना खाते हैं तो आपको गैस की समस्या होना लाजमी है. अधिक मात्रा में तला भुना खाने से न केवल गैस की समस्या हो सकती है बल्कि कब्ज और अपच का भी सामना करना पड़ा सकता है।

दोस्तों आज आपने पेट की गैस को कैसे दूर करें (Pet Ki Gas Ko Kaise Dur Karen) के बारे में जाना हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद जरूर आया होगा। हमें अपनी राय कमेंट में अवश्य बताएं और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों से शेयर करें।

नोट- इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारियां समान्य मान्यताओं पर आधारित हैं, कृपया पेट की गैस से तुरंत छुटकारा पाने के घरेलू उपायों को आजमाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post