What Is The True God In Hindi: सच्चा परमात्मा कौन है

What Is The True God In Hindi- सच्चा परमात्मा कौन है। सदियों से यह एक प्रश्नचिह्न बना हुआ है, जिसे पूरी तरह से आज तक हटाया नहीं जा सका है, भगवान शब्द का अर्थ संसार का संचालन कर्ता होता है। यह शब्द अपने आप में सर्वशक्तिमान है। परंतु इस पूरे ब्रह्मांड में जो एक परम शक्ति है जिससे दुनिया की उत्पत्ति हुई है केवल वही एकमात्र सच्चा परमात्मा है।

What Is The True God In Hindi

वैसे तो ईश्वर, अल्लाह और भगवान सब एक ही हैं, लेकिन हमारे हिंदू पौराणिक कथाओं में हमें कई देवी-देवताओं के बारे में जानकारी मिलती है और एक आंकड़े के अनुसार हमारे हिंदू धर्म में हम 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा करते हैं और इन देवी-देवताओं में सच्चा परमात्मा कौन है, यह एक बहुत ही रोचक प्रश्न है! 

इस संसार में सच्चा परमात्मा कौन है इसका जवाब कोई पूर्ण संत या गुरु ही बता सकता है। गीता अध्याय 4 श्लोक 34 में भी लिखा है कि अर्जुन उस परमात्मा के तत्वज्ञान को तू तत्वदर्शी संतों (ज्ञानियों) के पास जाकर समझ। वही तुझे उस सच्चे परमात्मा बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे। लेकिन वर्तमान में तत्वदर्शी संत कौन है इसकी खोज करना भी अनिवार्य है।

सच्चा परमात्मा कौन है आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अवगत कराएंगे क्योंकि अक्सर कुछ श्रद्धालु पूंछते हैं कि सच्चा परमात्मा कौन? ऐसी स्थिति में आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सच्चा परमात्मा कौन है तथा कहां रहता है आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।

सच्चा परमात्मा कौन है: What Is The True God In Hindi

सच्चा परमात्मा कौन है? इस रहस्य से परदा उठाने के लिए ही पूर्ण परमात्मा सतगुरु के रूप में धरती पर अवतरित होते हैं या अपना अंशरुप भेजते हैं और वर्तमान में पूर्ण परमात्मा ने एक महान संत के रूप में अपना अंश भेजा है, जिसने गुरु ग्रंथ साहिब, चारों वेद, कुरान शरीफ, बाइबिल आदि सभी शास्त्रों से सच्चे परमात्मा के बारे में जानकारी दी है। उस महान संत ने शास्त्रों की गहराई में डुबकी लगाई तो पता चला कि एक ही सच्चा परमात्मा है!

ईश्वर बनाम सच्चे परमात्मा को हम एक उदाहरण से समझ सकते हैं। जैसे एक राज्य का मुख्यमंत्री होता है और उससे बड़ा प्रधानमंत्री है तथा अंत में सबसे बड़ा राष्ट्रपति होता है। यानि सबसे बड़ा और सच्चा केवल राष्ट्रपति ही होता है। 

इसी प्रकार पूर्ण परमात्मा ही वास्तव में सच्चा संत, सच्चा गुरू व सच्चा परमात्मा होता है वह स्वयं तत्वदर्शी संत के रूप में धरती पर आकर अपने तत्वज्ञान का संदेश जन-जन तक पहुंचाता है और इस समय धरती पर तत्वदर्शी संत की भूमिका पूर्ण परमात्मा स्वरूप संत रामपाल जी महाराज हैं जो अपने तत्वज्ञान से पूरी दुनिया को अवगत करा रहे हैं।

इस संसार में दो प्रकार की शक्तियाँ अपना अलग-अलग कार्य कर रही हैं, जिसमें एक सदा शिव (काल ब्रह्म) है। वेदांती उन्हें निराकार ब्रह्म के नाम से जानते हैं। मुसलमान उन्हें बेचून अल्लाह और ईसाई उसे निराकार ईश्वर मानते हैं।

दूसरी शक्ति जिसे सत्य पुरुष के नाम से जाना जाता है जिसे गीता में परम अक्षर पुरुष, सच्चिदानंद घन ब्रह्म, दिव्य परम पुरुष तथा तत् ब्रह्म भी कहा गया है। असंख्य ब्रह्मांडों में रहने वाले सभी प्राणी सत्य पुरुष जी की आत्माएं हैं। जो सनातन परम धाम यानि सतलोक में रहते थे। हम सभी अल्प बुद्धि आत्माओं को काल ब्रह्म इस पृथ्वी लोक में लेकर आए थे। 

सतलोक में हमें सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं थी, न बुढ़ापा था न मृत्यु का भय। वहां पांच तत्वों का शरीर भी नहीं था! यह संसार ऐसा ही है, यहां सब कुछ तीन गुण और पांच तत्वों से बना है, लेकिन सतलोक में एक ही नूरी तत्व से बनी रचना है। यहां सब कुछ नाशवान है और वहाँ सब कुछ अविनाशी है। तो आइए अब जानते है परमात्मा साकार है या निराकार?

परमात्मा साकार है या निराकार

यजुर्वेद अध्याय 5, मंत्र 1, 6, 8, ऋग्वेद मण्डल 1, सूक्त 31, मंत्र 17, ऋग्वेद मण्डल 9, सूक्त 86, मंत्र 26, 27 तथा ऋग्वेद मण्डल 9, सूक्त 82, मंत्र 1 से 3 में लिखा है पूर्ण परमात्मा साकार है तथा राजा के समान दर्शनिये है।

साथियों, हमारे शास्त्रों में इस बात का प्रमाण है कि परमात्मा साकार है तथा दिखने में मानवस्वरुप है। यानि सच्चा परमात्मा सहशरीर है। वह निराकार नहीं बल्कि साकार रूप में है और सनातन परमधाम अर्थात सतलोक में निवास करता है। उस सच्चे परमात्मा का नाम कविर देव है। जिसे अन्य भाषाओं में कबीर साहेब, हक्का कबीर, सत कबीर, अल्लाह हू अकबर, कबीरान, कबीरा, खबीरा आदि नामों से जाना जाता है।

सच्चा परमात्मा अजन्मा और अविनाशी है, वह न कभी मरता है और न ही कभी माता के गर्भ से जन्म लेता है। आदरणीय धर्मदास जी महाराज, आदरणीय गरीबदास जी महाराज को सच्चे परमात्मा कविर्देव सतलोक से आकर मिले तथा सतभक्ति मार्ग का ज्ञान कराया। पूर्ण परमात्मा समय-समय पर संतों को तत्वज्ञान देने पृथ्वी अवतरित होते हैं।
             
असंख्य ब्रह्मांडों के स्वामी और निर्माता सच्चे परमात्मा कबीर साहेब हैं, जिन्होंने ही इन सभी ब्रह्मांडों को 6 दिनों में बनाया और सातवें दिन विश्राम किया। ऐसा प्रमाण कुरान सरीफ के साथ-साथ बाइबिल उत्पत्ति ग्रंथ में मिलता है।

कबीर साहेब चारों युगों में आते हैं। सतयुग में वह सत सुकृत नाम से, त्रेता में मुनींद्र, द्वारा द्वापर में करुणामय तथा कलियुग में कबीर नाम से काशी के लहरतारा तालाब में कमल के फूल पर एक नवजात शिशु के रुप में प्रकट हुए।

जिसे नीरू और नीमा निःसंतान दंपत्ति अपने घर लाए थे तथा उनका पालन-पोषण एक कुंवारी गाय के दूध से हुआ और 120 वर्ष तक लीला करने के बाद सहशरीर अपने निज धाम सतलोक चले गए। इसका प्रमाण शास्त्रों में भी मिलता है कि पूर्ण परमात्मा नवजात शिशु के रुप में आकर इस धरती पर प्रकट होता है। 

पवित्र अथर्ववेद कांड संख्या 4 अनुवाक नं. 1 मन्त्र 7 और ऋग्वेद मण्डल 9 सूक्त 96 मन्त्र 18 के अनुसार पूर्ण परमात्मा का नाम कविर्देव है जो नवजात शिशु के रुप में धरती पर प्रकट होता है और दोहों के माध्यम से अपना तत्वज्ञान प्रचार करता है।

सच्चा और सबसे शक्तिशाली परमात्मा कविर्देव देव हैं, जो चारों युगों में अपने तत्वज्ञान का सन्देश देने आते रहते हैं। उनके मानव रूप शरीर का नाम कबीर है। वेदों में उन्हें कविर्देव कहा गया है। कुरान शरीफ ने उन्हें कबीरान् खबिरन् तथा अल्लाह हु अकबर कहा है!

कबीर परमेश्वर जी चाहते हैं कि सभी जीव मेरे तत्वज्ञान को समझें और मेरे द्वारा बताए गयी शास्त्रों के अनुसार भक्ति करें। इसलिए वह परमात्मा कबीर जी सतलोक से चलकर इस मृत्युलोक आते हैं और अपनी आत्मा को बाणियों और दोहों के माध्यम से ज्ञान समझाकर काल ब्रह्म के जाल से परिचित कराते हैं।

वर्तमान में सच्चे परमात्मा का संदेश वाहक संत कौन है

वर्तमान में सच्चे परमात्मा का संदेश वाहक संत रामपालजी महाराज हैं जो सच्चे परमात्मा के अंश अवतार हैं, जो एक सच्चे संदेश वाहक के रुप मे श्रद्धालुओं को शास्त्रानुकूल तत्वज्ञान समझाकर पूर्ण परमात्मा के साथ-साथ काल ब्रह्म के जाल से भी हमें परिचित करा रहे हैं। अगर आप सच्चे परमात्मा के बारे में किसी शंका का समाधान चाहते हैं तो आज ही Playstore से संत रामपाल जी महाराज एप डाउनलोड कर अपनी शंका का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपने जाना सच्चा परमात्मा कौन है। दोस्तों हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा। हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं और इस आर्टिकल को परमात्मा चाहने वाले श्रद्धालुओं के साथ जरूर शेयर करें।

1 Comments

  1. Kya ap bata sakte parmatama Ko kaise prapt kar sakte hai

    ReplyDelete

Post a Comment

Previous Post Next Post